Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी इंश्योरेंस एजेंट बनकर 51 हजार की ठगी:लखनऊ में पॉलिसी रिन्यू के नाम पर युवक को बनाया शिकार, 15 महीने बाद FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चौपटिया चौक इलाके में फर्जी इंश्योरेंस एजेंट बनकर एक युवक से ठगी का मामला सामने आया है। जालसाज ने पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर युवक से 51 हजार रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर करा ली। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। चौपटिया चौक निवासी अभय प्रकाश ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को वह अपने घर पर मौजूद थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को मैक्स इंश्योरेंस का एजेंट बताया। उसने कहा कि उनकी पॉलिसी तत्काल रिन्यू नहीं कराई गई तो कैंसिल हो जाएगी। बातों में आकर अभय ने ठग पर भरोसा कर लिया। कॉलर ने उन्हें पहले पंजाब नेशनल बैंक का एक खाता नंबर भेजा। जिस पर अभय ने 51 हजार 125 रुपए ट्रांसफर किए लेकिन पेमेंट फेल हो गया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा कॉल कर दूसरा खाता नंबर भारतीय स्टेट बैंक का भेजा और उसी पर पेमेंट करने को कहा। अभय ने गूगल पे के जरिए रुपए सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब पॉलिसी रिन्यू नहीं हुई, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामले में इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय का कहना है मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुद्रपुर कोतवाली में धरने पर बैठे पूर्व विधायक:किसानों से डीजल जब्त करने का किया विरोध, कहा- सरकार जानबूझकर परेशान कर रही
    Next Article
    केन्द्रीय मंत्री ने सोनभद्र में 100 कार्यों का शिलान्यास किया:सांसद निधि से 3.94 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की हुई शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment