Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केन्द्रीय मंत्री ने सोनभद्र में 100 कार्यों का शिलान्यास किया:सांसद निधि से 3.94 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की हुई शुरुआत

    2 hours ago

    1

    0

    केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) निधि से स्वीकृत 100 विकास कार्यों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 3 करोड़ 94 लाख 40 हजार रुपये है। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने संदेश में कहा कि सोनभद्र जनपद से उनका गहरा रिश्ता है और यह उन्हें अपने घर जैसा लगता है। उन्होंने आज के दिन को सोनभद्र के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी और यहां के निवासियों का जीवन अधिक सुखद एवं सुविधाजनक बनेगा। 100 विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोनभद्र एक आकांक्षी जनपद होने के बावजूद प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में निरंतर योगदान दे रहा है। मंत्री ने नीति आयोग की रैंकिंग में जनपद के प्रदर्शन के लिए अधिकारियों और जनता के सहयोग की सराहना भी की। इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र, बद्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि मंत्री द्वारा सांसद निधि के तहत कुल 100 विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें 31 सार्वजनिक सोलर पेयजल संयंत्र, 34 सोलर हाईमास्ट लाइट, 20 विद्युत हाईमास्ट लाइट, 6 विद्युतीकरण कार्य, 2 इंटरलॉकिंग कार्य, 2 सड़क/पुलिया, 4 विद्यालयों में भवन निर्माण और 1 ओपन जिम शामिल हैं। समाधान में काफी सहायता प्राप्त होगी जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी कार्यों के पूरा होने से जनपद के विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन और सहयोग की आशा व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि मंत्री ने सोनभद्र जनपद को गोद लेकर विकास के लिए एक नई रूपरेखा तय की है। इसके माध्यम से गांवों को सार्वजनिक पेयजल की सुविधा मिलेगी, जिससे पेयजल की समस्या के समाधान में काफी सहायता प्राप्त होगी। इस अवसर पर उपस्थित जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी, श्रवण कुमार राय परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला समाज कल्याण विभाग ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा सहित कार्यदायी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी इंश्योरेंस एजेंट बनकर 51 हजार की ठगी:लखनऊ में पॉलिसी रिन्यू के नाम पर युवक को बनाया शिकार, 15 महीने बाद FIR दर्ज
    Next Article
    Bengaluru University में विवाद: छात्र को 'Terrorist' कहने वाले Professor सस्पेंड, NSUI ने की कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment