Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी पुलिस कार्ड से टोल फ्री निकलने की कोशिश:टूंडला टोल प्लाजा पर हंगामा, माफी मांगने के बाद युवक को छोड़ा

    10 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह उस समय हंगामा हो गया जब मैनपुरी नंबर की एक कार में सवार युवक ने कथित पुलिस पहचान पत्र दिखाकर टोल फ्री निकलने का प्रयास किया। टोल कर्मचारियों को कार्ड संदिग्ध लगा, जिसके बाद उन्होंने कार को रोक लिया। जानकारी के अनुसार, युवक ने टोल टैक्स देने के बजाय एक पहचान पत्र दिखाया। टोल कर्मचारियों ने जब कार्ड को ध्यान से देखा तो उस पर लगी तस्वीर कार में बैठे व्यक्ति से मेल नहीं खा रही थी। इस पर कर्मचारियों ने वाहन को आगे बढ़ने से रोक दिया। कार रोके जाने पर युवक भड़क गया और टोल कर्मचारियों से बदसलूकी करते हुए हंगामा करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख टोल कर्मियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। टोल मैनेजर किरण कुमार ने बताया कि युवक द्वारा दिखाया गया पुलिस पहचान पत्र प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत होता है। कार्ड पर फोटो किसी अन्य व्यक्ति का लगा है, जबकि कार में बैठा युवक अलग है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दिखाए गए पहचान पत्र की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। टोल मैनेजर ने बताया की बाद में युवक ने बताया कि यह पुलिस का कार्ड उसके भाई का है भविष्य में उसके द्वारा ऐसी गलती नहीं होगी युवक के आश्वासन पर मामले को शांत कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM का आपत्तिजनक AI वीडियो पोस्ट करने वाला अरेस्ट:दिल्ली पुलिस ने कौशांबी से दबोचा, छत्तीसगढ़ पूर्व CM ने भी की थी निंदा
    Next Article
    मनोकांत शुक्ला हत्याकांड: चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर:उन्नाव पुलिस की कार्यशैली पर ग्रामीणों में आक्रोश, SP ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment