Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM का आपत्तिजनक AI वीडियो पोस्ट करने वाला अरेस्ट:दिल्ली पुलिस ने कौशांबी से दबोचा, छत्तीसगढ़ पूर्व CM ने भी की थी निंदा

    11 hours ago

    1

    0

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रधानमंत्री से जुड़ा कथित एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में कौशांबी जिले के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विनोद तिवारी (48) के रूप में हुई है, जो कौशांबी के डक शरीरा गांव का मूल निवासी है। उसे शुक्रवार देर रात डक शरीरा गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, विनोद तिवारी पर अपने फेसबुक अकाउंट के माध्यम से प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक और भ्रामक वीडियो साझा करने का आरोप है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, लोधी कॉलोनी में दर्ज एफआईआर संख्या 43/2026 के तहत की गई है। 4 तस्वीरें देखिए… स्पेशल सेल के हेड कांस्टेबल मोहम्मद अब्दुल्ला को शिकायत मिली थी कि "विनोद तिवारी" नामक सोशल मीडिया अकाउंट से प्रधानमंत्री का एक एआई जनरेटेड वीडियो प्रसारित किया गया है। वीडियो में कथित तौर पर अपमानजनक और निंदनीय टिप्पणियां थीं, जिनका उद्देश्य प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करना और संवैधानिक पदों के प्रति लोगों में अविश्वास पैदा करना था। जांच के दौरान, पुलिस ने संबंधित फेसबुक अकाउंट और रील लिंक से वीडियो डाउनलोड कर उसे इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में सुरक्षित किया। इस सामग्री को सील्ड पेन ड्राइव में रखकर 20 फरवरी 2026 को गवाहों की मौजूदगी में वीडियो सीजर मेमो भी तैयार किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में वीडियो अपलोड और प्रसारित करने में विनोद तिवारी की प्रमुख भूमिका सामने आई है। इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गिरफ्तारी की निंदा की है। बघेल ने कहा कि कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को फरवरी माह के एक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में तब गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने पिता के पिंडदान के लिए कौशांबी आए थे। उन्होंने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताते हुए विनोद तिवारी के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में दारोगा भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू:छह केंद्रों पर 7650 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, दो दिन चलेगी
    Next Article
    फर्जी पुलिस कार्ड से टोल फ्री निकलने की कोशिश:टूंडला टोल प्लाजा पर हंगामा, माफी मांगने के बाद युवक को छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment