Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्जी वीजा देकर 1.40 लाख की ठगी:संतकबीर नगर में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    11 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में विदेश भेजने के नाम पर 1.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को फर्जी दुबई वीजा देकर ठगा गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी मोहम्मद तारिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मामला सिद्धार्थनगर जिले के मुहम्मदपुर त्रिलोकपुर निवासी अताउल्लाह से जुड़ा है। अताउल्लाह अपने गांव के सहादुद्दीन के साथ विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें दुधारा, संतकबीरनगर निवासी मोहम्मद तारिक के बारे में पता चला, जो लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। शिकायत के अनुसार, 11 अगस्त 2024 को तारिक अताउल्लाह के गांव पहुंचा और उन्हें विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। उसके कहने पर पीड़ितों ने अलग-अलग तारीखों पर कुल 1,40,000 रुपये उसके बताए गए बैंक खाते में जमा कर दिए। कुछ समय बाद, आरोपी ने पीड़ितों को दुबई का वीजा उपलब्ध कराया। हालांकि, जब इस वीजा की जांच की गई, तो वह फर्जी पाया गया। धोखाधड़ी का पता चलने पर, अताउल्लाह ने हाल ही में आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इस दौरान तारिक ने गाली-गलौज की, फोन पर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मोहम्मद तारिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में 21 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रुका:DM के आदेश पर कार्रवाई, समाधान दिवस में अनुपस्थिति पर गिरी गाज
    Next Article
    इटावा में किसान का शव पेड़ से लटका मिला:घर से खेत जाने की कहकर निकला था, पुलिस ने जताई सुसाइड की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment