Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकरनगर में 21 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रुका:DM के आदेश पर कार्रवाई, समाधान दिवस में अनुपस्थिति पर गिरी गाज

    10 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने तहसील टांडा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित रहने वाले 21 अधिकारियों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध कर दिया है। यह कार्रवाई 21 फरवरी, 2026 को की गई, जिसके तहत अनुपस्थित अधिकारियों का इसी तिथि का वेतन रोका गया है। संपूर्ण समाधान दिवस मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक है। इसमें जनसमस्याओं और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य होता है। इन अधिकारियों की अनुपस्थिति बिना किसी पूर्व सूचना के पाई गई, जिसे जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है। अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला गन्ना अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता), जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला सेवायोजन अधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अधिशासी अभियंता (जल निगम, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, विद्युत वितरण खंड टांडा, सिंचाई खंड टांडा), सहायक अभियंता (लघु सिंचाई), चकबंदी अधिकारी टांडा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त उद्योग और सचिव मंडी परिषद टांडा भी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने इन सभी अनुपस्थित अधिकारियों का 21 फरवरी, 2026 का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करने का आदेश दिया है। साथ ही, उन्हें अपनी अनुपस्थिति के संबंध में तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैबिनेट मंत्री संजय निषाद सोनभद्र पहुंचे:ओबरा में निषाद पार्टी के शिक्षण-प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुए शामिल
    Next Article
    फर्जी वीजा देकर 1.40 लाख की ठगी:संतकबीर नगर में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment