Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद हाईवे पर छह वाहन भिड़े:ट्रैक्टर-ट्रक की टक्कर से दो घायल, सड़क पर आलू बिखरा

    16 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में गुरुवार रात ऑर्डिनेंस फैक्ट्री हजरतपुर के सामने हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रक की टक्कर के बाद छह वाहन आपस में भिड़ गए। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, रात करीब 1:40 बजे एक सोनालिका ट्रैक्टर आलू से लदी ट्रॉली के साथ जा रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक (नंबर RJ29GB2243) ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रॉली में भरा आलू करीब 50 मीटर तक सड़क पर फैल गया। इस टक्कर के बाद पीछे आ रहे वाहनों ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे चार अन्य वाहन आपस में टकरा गए। इसी दौरान, ट्रक (BR03GB4755) और रोडवेज बस (UP78KN0743) ने दुर्घटना देखकर अपने वाहन रोके। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक (UP80ET9601) ने इन दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान ओवरटेकिंग लेन में चल रही एक ब्रेजा कार (HR87T3142) भी ट्रक की चपेट में आ गई और डिवाइडर रेलिंग के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार तीनों लोग सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। वहीं, ट्रैक्टर चालक अब्दुल वाहिद पुत्र नन्नू और ट्रैक्टर पर सवार गौरी प्रसाद पुत्र नारायणदास (निवासी चौडेरा, थाना बहेड़ी, बरेली) घायल हो गए। दोनों को एम्बुलेंस 1033 के माध्यम से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सड़क पर फैले आलू और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। पुलिस ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर कंपोजिट विद्यालय में फर्जी हाजिरी, मिड-डे मील में गड़बड़ी:बीएसए ने की कार्रवाई, 203 में से सिर्फ 119 छात्र मिले उपस्थित
    Next Article
    मऊ में 9 दोषियों को 3 साल का कारावास:SC/ST कोर्ट ने दो अलग-अलग मामलों में सुनाया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment