Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 2 दोस्तों पर गिरा हाईटेंशन तार,जिंदा जलकर मौत:अचानक स्पार्किंग के बाद 11 हजार वोल्ट का तार टूटा, भागने का मौका नहीं मिला

    12 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत तार गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार को उस समय हुई जब दोनों युवक शौच के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान रुहासी पट्टी निवासी भूपेंद्र (28) पुत्र जगदीश शाक्य और प्रदीप (28) पुत्र अशोक शाक्य के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह वे गांव से खेतों की ओर शौच के लिए निकले थे। जैसे ही वे गांव की गली से बाहर आए तो 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तारों में स्पार्किंग हुई और वे टूटकर उन पर गिर गए। युवकों को भागने का मौका नहीं मिला और वे तारों की चपेट में आकर बुरी तरह फंस गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भड़के लोगों ने किया हंगामा घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिवारों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने विद्युत तारों के टूटने पर गहरा गुस्सा व्यक्त किया। सूचना पर एका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सपा जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन:SDM पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई का आरोप, कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च
    Next Article
    बस्ती की गौशाला में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितितयों में मौत:सफाईकर्मी के पहुंचने पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment