Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में सपा जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन:SDM पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई का आरोप, कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च

    10 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने जिला उपाध्यक्ष मखदूम खां की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया। गुरुवार को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ विरोध मार्च निकाला। गुरुवार दोपहर को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' के नेतृत्व में नेताओं ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपाइयों ने अपर जिलाधिकारी (एडीएम) को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जिला उपाध्यक्ष की 'नियम विरुद्ध' गिरफ्तारी का पूरा ब्यौरा दिया गया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' ने आरोप लगाया कि जनपद के एक राज्य मंत्री के इशारे पर जिला प्रशासन और पुलिस समाजवादियों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी की रात मखदूम खां को जिस तरह उठाया गया और उन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धाराएं लगाई गईं, वह सत्ता पक्ष की दमनकारी नीति का हिस्सा है। वरिष्ठ अधिवक्ता और सपा नेता सुधीर तिवारी ने कानूनी पक्ष रखते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस का सहारा लेकर जेल भेजने की जो प्रक्रिया अपनाई है, वह कानूनी रूप से गलत है क्योंकि यह धारा मूल एफआईआर में दर्ज नहीं थी। तिवारी ने घोषणा की कि यदि सपा जिला उपाध्यक्ष का साथ मिला, तो इस अन्याय के विरुद्ध उच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़ी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में सड़क हादसे में राहगीर की मौत:स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद बस ने रौंदा, दोनों वाहन जब्त
    Next Article
    फिरोजाबाद में 2 दोस्तों पर गिरा हाईटेंशन तार,जिंदा जलकर मौत:अचानक स्पार्किंग के बाद 11 हजार वोल्ट का तार टूटा, भागने का मौका नहीं मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment