Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 25 लाख की अवैध शराब जब्त:अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार जा रही थी खेप

    9 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य की 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक ट्रक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर की गई। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर रसूलपुर थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान नरेश पुत्र बाबूलाल (27 वर्ष), निवासी बायतू, जिला बाड़मेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। उसके कॅब्जे से ट्रक नंबर UP16 ET 2295 (सम्राट टर्बो 6 टायरा मिनी बंद बॉडी) बरामद हुआ। ट्रक में 200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। बरामद शराब की बोतलों पर "फॉर सेल इन हरियाणा ओनली" अंकित था, जिससे पता चलता है कि यह शराब हरियाणा से लाई गई थी। बरामदगी में 300 बोतल अवैध इम्पीरियल ब्लू, 1800 अध्धे इम्पीरियल ब्लू और 4800 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल्स नंबर 1 शामिल हैं। कुल 1764 लीटर अवैध शराब के साथ एक ट्रक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी नरेश ने खुलासा किया कि वह हरियाणा के पीपली-खरखौदा से शराब लोड करता था। इस खेप को कानपुर के रास्ते बिहार में पहुंचाया जाना था। बिहार में शराबबंदी के कारण वहां इसे ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमाया जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी तस्करी के लिए ट्रक के इंजन और चेसिस नंबर की जानकारी छिपाता था। अभियुक्त के खिलाफ थाना रसूलपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में थाना रसूलपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक निशांत कुमार, अफसर खान, विमल कुमार और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा-वृंदावन: आवारा कुत्तों को रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू:नगर निगम ने सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने की पहल की
    Next Article
    रामसनेहीघाट में पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप:बाराबंकी में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सड़क पर धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment