Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-वृंदावन: आवारा कुत्तों को रेबीज टीकाकरण अभियान शुरू:नगर निगम ने सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाने की पहल की

    10 hours ago

    1

    0

    मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने शासन के निर्देश पर आवारा कुत्तों को रेबीज के इंजेक्शन लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। सरकार ने सभी नगरीय निकायों को आवारा कुत्तों के नियंत्रण और रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश जारी किए थे। इसी क्रम में मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने भी अपने क्षेत्र में यह पहल की है। शुक्रवार को नगर निगम परिसर में आवारा कुत्तों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। नगर निगम की टीम ने पहले कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा और फिर पशु चिकित्सकीय मानकों के अनुसार उन्हें रेबीज का टीका लगाया। इस अभियान के दौरान सुरक्षा और मानवीय दृष्टिकोण का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शहर में आवारा कुत्तों के काटने की कई घटनाएं सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों में समय पर उपचार न मिलने पर रेबीज संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जो गंभीर परिणाम दे सकता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने यह पहल की है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके और रेबीज के संक्रमण की संभावनाएं कम की जा सकें। इस संबंध में नगर निगम की अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। प्रत्येक कुत्ते को पहली खुराक के बाद नियमानुसार बूस्टर खुराक भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और नगर निगम द्वारा इसकी नियमित निगरानी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रॉबर्ट्सगंज तहसील में DM-SP ने की संयुक्त जनसुनवाई:जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर, अधिकारियों को निर्देश
    Next Article
    फिरोजाबाद में 25 लाख की अवैध शराब जब्त:अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार जा रही थी खेप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment