Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 39.50 लाख रुपये कैश जब्त:500-500 के नोटों की 79 गड्डियां मिलीं, चेकिंग में पकड़े गए बाइक सवार

    5 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में चेकिंग के दौरान थाना उत्तर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से 39 लाख 50 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। जलेसर रोड पर हुई इस कार्रवाई में युवकों द्वारा नकदी का संतोषजनक स्रोत न बता पाने के बाद आयकर विभाग ने पूरी रकम को संदिग्ध मानते हुए सीज कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में थाना उत्तर पुलिस टीम जलेसर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, बाइक पर आ रहे दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और वापस मुड़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम को संदेह हुआ और उन्हें रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर युवकों के पास रखे एक कपड़े के बैग से 500-500 रुपये के नोटों की 79 गड्डियां मिलीं, जिनकी कुल कीमत 39 लाख 50 हजार रुपये थी। पकड़े गए युवकों की पहचान फरमान पुत्र सिराजुद्दीन और सकील पुत्र मोहम्मद अलवार, निवासी मोहल्ला अग्रेयान, थाना जलेसर, जनपद एटा के रूप में हुई। फरमान बाइक चला रहा था, जबकि सकील नकदी से भरा बैग लेकर पीछे बैठा था। पुलिस द्वारा नकदी के स्रोत, उपयोग और परिवहन के संबंध में पूछे गए सवालों का दोनों युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए, अपर निदेशक आयकर (जांच) विभाग, संजय प्लेस, आगरा को सूचित किया गया। आयकर अधिकारी संजीव कुमार ने थाने पहुंचकर युवकों से पूछताछ की, जिसके बाद प्रारंभिक जांच में धनराशि संदिग्ध पाए जाने पर आयकर विभाग ने उसे सीज कर लिया। पुलिस ने बरामद नकदी के साथ बाइक संख्या यूपी 80 एफएफ 1233 सीडी डीलक्स को भी कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, आयकर विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से इस धनराशि के स्रोत, लेनदेन और संभावित अवैध गतिविधियों के संबंध में आगे की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में आईफोन लूटने वाला गिरफ्तार:ग्रेजुएट पास चोर पर 22 मुकदमे दर्ज, नशे की लत ने बनाया अपराधी
    Next Article
    ओम नवजीवन अस्पताल कांड में डॉक्टर नामजद, धाराएं बढ़ीं:महिला ने वीडियो बनाकर सुसाइड की दी थी धमकी,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment