Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 50 अंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प:संविधान दिवस पर विधायक बोले- प्रतिमाओं के आसपास के स्थलों का भी होगा सौंदर्यीकरण

    1 day ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में संविधान दिवस के अवसर पर डॉ. बीआर अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत पार्कों के विकास और जीर्णोद्धार अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत जिले के 50 पार्कों का कायाकल्प किया जाएगा। गुरुवार को अंबेडकर नगर स्थित अंबेडकर पार्क में भूमि पूजन कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा और जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा मौजूद रहे। दोनों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्क के विकास और जीर्णोद्धार कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले के 50 पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। नगर निगम, नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्कों के विकास के लिए पहली बार इस तरह की समन्वित पहल की गई है। इसके तहत पार्कों के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास के स्थलों का भी विकास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल संविधान सभा के सदस्यों और संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का प्रयास है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना 'हम भारत के लोग' का उल्लेख करते हुए लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संविधान ने 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रत्येक भारतीय नागरिक को मतदान का समान अधिकार दिया है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति के वोट का समान महत्व है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों का देश सदैव ऋणी रहेगा। विशेष रूप से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपने दूरदर्शी विचारों और प्रयासों से देश को ऐसा संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, न्याय और अधिकारों की सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को समानता और सामाजिक न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। संविधान दिवस पर शुरू की गई इस योजना से जिले के 50 पार्कों को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक पूजा पाल के चाचा कमलेश पाल का निधन:27 नवंबर को दारागंज में होगा अंतिम संस्कार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे
    Next Article
    कार-बाइक की टक्कर में सफाई कर्मी की मौत:जालौन में शादी की दावत से औरैया लौट रहे थे, दो साथी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment