Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में 8 मिनट में पहुंची पुलिस:दरवाजा तोड़कर बचाई महिला की जान, फांसी लगाकर सुसाइड करने जा रही थी

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद जिले के पचोखरा थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से एक महिला की जान बच गई। सिर्फ 8 मिनट में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पति से झगड़े के बाद महिला आत्महत्या का प्रयास कर रही थी। सास ने पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी। थानाध्यक्ष अमित तोमर और उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंचे औऱ् दरवाजा तोड़कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस को नगला महादेव गांव में एक महिला द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित तोमर अपनी टीम और मिशन शक्ति पुलिस के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब घर का दरवाजा बंद पाया, तो बिना देर किए उसे तोड़ दिया। अंदर पहुंचकर टीम ने महिला को फंदा लगाने से पहले ही सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। पुलिस ने महिला को समझाया-बुझाया और उसके परिजनों से भी बातचीत कर मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया गया कि महिला घरेलू विवाद के कारण मानसिक तनाव में थी और इसी वजह से यह कदम उठाने जा रही थी। महिला ने बताया कि पति शराब पीकर आया था और खीर बनाने के लिए कह रहा था। जब मैंने मना किया तो मारपीट की। अक्सर शराब पीकर आता है और मारपीट करता है, इसी वजह से परेशान होकर मरने की कोशिश की थी। मेरी सास भी उसका पूरा साथ देती है। मेरा पति बड़े बेटे को लेकर भाग गया था। सास ने ही पुलिस को जानकारी दी थी। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी टूंडला के नेतृत्व में की गई। थाना पचोखरा पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस के लिए हार्ट पेशेंट बुजुर्ग सिर पकड़ कर रोए:कानपुर में बोले- सिलेंडर ब्लैक हो रहे, 7 दिनों से घर में खाना नहीं बना
    Next Article
    रामपुर में डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाएं जांचीं, निष्पक्षता के निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment