Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में AAP का स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:मथुरा नगर बिजलीघर पर 'स्मार्ट चीटर' के नारे लगाए, ज्ञापन दिया

    3 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद जनपद में स्मार्ट मीटरों के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने मथुरा नगर बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर योजना को जनता के साथ 'खुली लूट' बताते हुए विद्युत विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान 'स्मार्ट मीटर नहीं, स्मार्ट चीटर है' और 'जनता को लूटना बंद करो' जैसे नारे लगाए गए। आम आदमी पार्टी के बैनर तले एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उनका कहना था कि गरीब, मजदूर, चूड़ी श्रमिक और मध्यमवर्गीय परिवार बढ़े हुए बिलों के बोझ तले दब रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से एडवांस रिचार्ज, अधिक यूनिट की रीडिंग और बार-बार बैलेंस कटौती के जरिए आर्थिक शोषण का आरोप लगाया।धरने को संबोधित करते हुए पार्टी वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने तकनीक के नाम पर जनता को राहत देने के बजाय नई समस्याएं पैदा कर दी हैं। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों का मासिक खर्च मुश्किल से चलता है, उन्हें अब हजारों रुपये के बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। AAP नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर एक गरीब विरोधी योजना है, जिसका लाभ केवल निजी कंपनियों और विभागीय तंत्र को मिल रहा है, जबकि आम आदमी को सीधे नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर बिजलीघर के मुख्य द्वार पर बैठ गए और काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए, पहले से लगे मीटरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन उपभोक्ताओं के बिलों में अनियमितता पाई गई है, उन्हें राहत प्रदान की जाए। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के बीच आम आदमी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने थाना अध्यक्ष/इंस्पेक्टर थाना उत्तर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने, उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कराने और गरीब परिवारों को राहत देने की मांग की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और बिजली विभाग ने जनता की आवाज को अनसुना किया तो यह आंदोलन शहर से निकलकर गांव-गांव तक पहुंचेगा और व्यापक जनांदोलन का रूप लेगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही ‘जनता की जेब पर डकैती’ अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में जर्नलिज़्म का ऑनलाइन व्याख्यान सम्पन्न:नारद जयंती पर पर हुई चर्चा, VC बोले- पत्रकारिता के मूल्यों को बचाना बड़ी चुनौती
    Next Article
    अयोध्या में 13 वर्षीय किशोरी 5 माह से लापता:आरोपी पर 10 हजार का इनाम, 5 टीमें फेल; सीओ बोले- तलाश में तीन टीमें जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment