Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में बेसबॉल बैट से पीटकर पिता की हत्या:खड़ा होकर तड़पते हुए देखता रहा बेटा, शराब पीने से मना करने पर गुस्सा आया

    15 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में रविवार सुबह बेटे ने बेसबॉल के बैट से पिता की पीटकर हत्या कर दी। उसने पिता पर बैट से सिर और बॉडी पर कई वार किए। लहूलुहान होकर पिता जमीन पर गिर पड़े। बेटा उन्हें दर्द से तड़पता देखता रहा। कुछ ही देर में उनकी मौत गई। शोर सुनकर घर वाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल लेकर गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया- पिता मुझे शराब पीने को मना करते थे। उनकी डेली की आदत थी। मुझे गुस्सा आता था। आज भी उन्होंने टोका, इसलिए मार डाला। मामला सिरसागंज थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… शराब छोड़ने को लेकर हुआ विवाद सिरसागंज के अहीर टोला निवासी राकेश बाबू शर्मा (70) परिवार के साथ रहते हैं। उनका 30 साल का बेटा उपेंद्र शर्मा शराब पीने का आदी है। वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी और घर लौट आया। परिजनों का कहना है कि इस दौरान वह शराब ज्यादा पीने लग गया था। इससे घर में रोजाना ही झगड़ा होता था। पिता उसे शराब पीने से मना करते थे। रविवार सुबह साढ़े 11 बजे उपेंद्र का पिता रोकेश बाबू से झगड़ा हुआ। देखते ही देखते दोनों में कहासुनी मारपीट में बदल गई। गुस्से में उपेंद्र शर्मा ने घर में रखे बेसबॉल के बैट से पिता के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से राकेश बाबू शर्मा लहूलुहान होकर गिर पड़े और तड़पते रहे। खड़ा होकर उपेंद्र उन्हें देखता रहा। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो बार पड़ चुका था दिल का दौरा राकेश बाबू शर्मा पहले से ही बीमार चल रहे थे। परिजनों के मुताबिक उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ चुका था और उनका इलाज दिल्ली और फिरोजाबाद के अस्पतालों से चल रहा था। राकेश के दो बेटे उपेंद्र शर्मा और लाल जी शर्मा हैं। घर में लाल जी शर्मा, उनकी पत्नी वर्षा, उपेंद्र शर्मा और उसकी पत्नी वंदना शर्मा रहते हैं। वारदात के समय लाल जी बाजार गया था। उसकी पत्नी मायके गई थी। मोहल्ले वालों ने फोन कर सूचना दी तो लाल जी बाजार से लौटा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की सूचना मिलते ही सिरसागंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमले में प्रयुक्त खून से सना बेसबॉल का बल्ला बरामद कर कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। भाई ने बताई पूरी घटना राकेश के बेटे लाल जी शर्मा ने बताया- रविवार को भाई उपेंद्र शर्मा और पिता राकेश बाबू शर्मा के बीच शराब छोड़ने को लेकर कहासुनी हुई थी। शुरुआत में परिवार के लोगों ने दोनों को शांत करा दिया था। लेकिन बाद में विवाद और बढ़ गया। मारपीट की नौबत आ गई। उपेंद्र ने बेसबॉल का बल्ला उठाकर पिता के सिर पर जोर से मारा। गंभीर रूप से घायल होने पर हम उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसी को भी इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया- आरोपी उपेंद्र शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- बच्चा बोला-DM साहब...ताऊ ने घर पर ताला जड़ा, खुलवा दीजिए:थानेदार को कमीशन मिले तो ताबड़तोड़ काम करते हैं; लखीमपुर में अकेले तहसील पहुंचा यूपी के लखीमपुर खीरी में 13 साल का बच्चा अकेले ही डीएम के पास पहुंच गया। यह देखकर जनसुनवाई कर रहे डीएम ने उसे पास बुलाया। आने की वजह पूछी तो वह धड़ल्ले से बोला- मेरे घर पर ताऊ-ताई ने जबरन कब्जा करके ताला लगा दिया है। इसे खुलवा दीजिए। पास में खड़े थानेदार ने कहा- खुलवा देंगे। इस पर बच्चा बोला- खुलवा देंगे नहीं…खुलवा दीजिए। बार-बार न आना पड़े। इसी बीच पुलिसकर्मी हंसने लगे। इस पर बच्चा उखड़ गया। उसने कहा- आप लोगों को क्या है, कमीशन मिल जाए तो ताबड़तोड़ काम कर देते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुकरैल में 'आम खाओ, गुठली लगाओ' पहल:लोक भारती संगठन और आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने परिवार संग किया बीजारोपण
    Next Article
    NEET में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर:जालौन में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पिता बोले- बहुत समझाया पर नहीं बची बेटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment