Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NEET में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर:जालौन में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पिता बोले- बहुत समझाया पर नहीं बची बेटी

    14 hours ago

    1

    0

    जालौन में नीट में फेल होने पर पर छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। रिजल्ट आने के बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में थी। गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल और फिर उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में परीक्षा परिणाम के बाद उत्पन्न मानसिक तनाव आत्मघाती कदम की वजह के रूप में सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला डॉक्टर बनने का सपना संजोए हमीरपुर के राठ कस्बे की छात्रा श्रुति साहू (18) जहरीला पदार्थ खा लिया। फेल होने के बाद परिवार लगातार उसका हौसला बढ़ाता रहा, लेकिन उसने जिंदगी की जंग हार दी। पिता महेंद्र साहू प्राइवेट कॉलेज में टीचर हैं। मां ने भी 5 साल पहले जहर खाकर जान दी थी। श्रुति के घर में उसकी दो छोटी बहने काव्या और जागृति हैं। छोटा भाई तरुण (7) है। श्रुति कानपुर में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में अपेक्षित अंक न मिलने के कारण उसका मेडिकल कॉलेज में चयन नहीं हो सका। इसके बाद से वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगी। परिजनों के अनुसार, वह पहले की तुलना में काफी शांत और गुमसुम रहने लगी थी। परिवार के सदस्य लगातार उसे समझाते रहे कि भविष्य में फिर से प्रयास करेगी, लेकिन वह इस असफलता को स्वीकार नहीं कर पा रही थी। पिता बोले- रिजल्ट के बाद बेहद टूट गई थी बेटी रविवार को उरई पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार और परिचित पहुंच गए। हर किसी की आंखें नम थीं। पिता महेंद्र साहू ने बताया कि बेटी का सपना डॉक्टर बनने का था। परीक्षा परिणाम आने के बाद वह बेहद निराश रहने लगी थी। परिवार लगातार उसे समझा रहा था कि जीवन में एक परीक्षा सब कुछ नहीं होती, लेकिन वह मानसिक रूप से खुद को संभाल नहीं सकी। परिजनों के मुताबिक, उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी। पुलिस कर रही जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में परीक्षा परिणाम के बाद उत्पन्न मानसिक तनाव आत्मघाती कदम की वजह के रूप में सामने आया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सामने आएगा। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा:आधी रात बिस्तर पर सांप छोड़ा, लव-मैरिज की थी; मेरठ में शादीशुदा वैन ड्राइवर से अफेयर था मेरठ में स्कूल संचालक पति को पत्नी ने सांप से डसवाकर मरवा दिया। उसने शादीशुदा वैन ड्राइवर प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। दामिनी ने पहले पति अतुल कुमार (32) को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दी। फिर रात 2 बजे प्रेमी और सपेरों को बुलाकर बिस्तर पर करैत सांप छोड़ दिया। यह देश के 4 सबसे जहरीले सांपों में आता है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में बेसबॉल बैट से पीटकर पिता की हत्या:खड़ा होकर तड़पते हुए देखता रहा बेटा, शराब पीने से मना करने पर गुस्सा आया
    Next Article
    शिक्षामंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करने निकले NSUI कार्यकर्ताओं को रोका:कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस से नोकझोंक, 21 जुलाई को लखनऊ में विरोध जताएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment