Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में चूड़ी जुड़ाई के दौरान लैंप फटी:युवक गंभीर रूप से झुलसा, ट्रामा सेंटर में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित करबला गली नंबर दो में होली से एक दिन पहले चूड़ी जुड़ाई के दौरान एक हादसा हो गया। लैंप (डिब्बी) फटने से 25 वर्षीय मजदूर आशीष गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, करबला निवासी अमृत लाल के 25 वर्षीय पुत्र आशीष अपने घर में ही चूड़ी जुड़ाई का काम करते हैं। परिजनों ने बताया कि वह हमेशा की तरह काम शुरू करने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आशीष ने डिब्बी में तेल डालकर जैसे ही उसे जलाया, अचानक तेज धमाके के साथ डिब्बी फट गई। डिब्बी फटने से छिटका गर्म तेल आशीष के हाथों और सीने पर गिरा, जिससे उनके कपड़ों में तुरंत आग लग गई। आग की लपटों से घिरे आशीष ने मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। हालांकि, तब तक आशीष गंभीर रूप से झुलस चुके थे। आशीष को तुरंत सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डिब्बी फटने से मजदूर झुलस गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने चूड़ी उद्योग में काम के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी पर चिंता व्यक्त की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन कब्जाने में महापौर के बेटे समेत 14 पर FIR:बागी भाजपा पार्षदों ने की थी शिकायत, DM की जांच में हुआ खुलासा
    Next Article
    आगरा में होली से पहले युवक की संदिग्ध मौत:डीजे बजाने को लेकर विवाद की बात आई सामने, युवकों ने जमकर पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment