Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में होली पर रेलवे ने चलाईं विशेष ट्रेनें:यात्रियों की सुविधा के लिए कई रूटों पर अतिरिक्त फेरे घोषित

    16 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनें चलाने और मौजूदा ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे घोषित करने का निर्णय लिया है। यह कदम यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध कराने और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इन अतिरिक्त फेरों में 05219/05220 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (27 व 28 फरवरी से), 03257/03258 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर साप्ताहिक (22 फरवरी से 2 मार्च तक, दो फेरे), 03309/03310 धनबाद-दिल्ली-धनबाद साप्ताहिक (24 फरवरी से 4 मार्च तक, तीन फेरे) और 03251/03252 दानापुर-सर एम.वी.टी. बेंगलुरु-दानापुर प्रतिदिन (25 फरवरी से 6 मार्च तक, आठ फेरे) शामिल हैं। इन ट्रेनों में स्लीपर, सामान्य, एसी द्वितीय, एसी तृतीय और इकॉनमी कोच उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त, शेखपुरा-नई दिल्ली-शेखपुरा विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इनमें 02397/02398 (1 व 2 मार्च, एक-एक फेरा) और 03697/03698 (27 फरवरी से 3 मार्च तक, तीन-तीन फेरे) शामिल हैं। ये ट्रेनें गया, प्रयागराज, गोविंदपुरी और टूंडला जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। हजरत निजामुद्दीन-मथुरा-हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित मेमू ट्रेन (04414/04413) 27 फरवरी से 3 मार्च तक पांच फेरे लगाएगी। यह ट्रेन फरीदाबाद, पलवल, कोसीकलां, वृंदावन रोड और मथुरा जंक्शन से होकर गुजरेगी। उधना से रक्सौल और जयनगर के लिए भी विशेष ट्रेनें घोषित की गई हैं। इनमें 09151/09152 उधना-रक्सौल-उधना (एक फेरा, 22 व 24 फरवरी) और 09041/09042 उधना-जयनगर-उधना साप्ताहिक अनारक्षित विशेष (22 व 23 फरवरी) शामिल हैं। ये ट्रेनें वडोदरा, उज्जैन, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, पटना और दरभंगा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की समय-सारणी और सीटों की उपलब्धता की जानकारी आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त कर लें। होली के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए यात्रियों को समय से स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है। रेलवे के इस निर्णय से पूर्वांचल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली रूट पर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को होली के अवसर पर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आयुष्मान आरोग्य मंदिर के बोर्ड पर लिखा 'शौचालय':चित्रकूट में ग्रामीणों ने जताया विरोध, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    सपा के पेड यूट्यूबर्स पर अफवाह फैलाने का आरोप:गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने सपा में वापसी की खबरों पर कहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment