Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में जरौली के 27 वर्षीय युवक की मौत:सड़क हादसे में गई जान; शादी समारोह में जा रहा था

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी 27 वर्षीय आकाश चौहान की आगरा-भरतपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, आकाश चौहान पुत्र हरपाल सिंह अपनी मोटरसाइकिल से आगरा होते हुए भरतपुर जा रहा था। वह अपने साले के दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए निकला था। आगरा-भरतपुर मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास हो उठे और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि आकाश मिलनसार स्वभाव का युवक था, जिसकी असमय मौत से हर कोई स्तब्ध है। आकाश का विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व शिल्पी के साथ हुआ था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक तीन वर्षीय मासूम पुत्री प्रिया है। पिता की मौत से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया, जिसे देख सभी की आंखें नम हो गईं। जब युवक का शव गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं दहाड़ें मारकर रो रही थीं, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में गमगीन माहौल बना रहा। इस अचानक हुए हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। गांव के लोगों ने प्रशासन से सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिक्शा चालक को पीटने वाली युवती तमंचे संग गिरफ्तार:अमरोहा में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
    Next Article
    मेरठ में सुबह से ही घटा के साथ खिली धूप:हवा चलने से कम रहेगा गर्मी का असर, हवा की गुणवत्ता में भी सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment