Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिक्शा चालक को पीटने वाली युवती तमंचे संग गिरफ्तार:अमरोहा में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा में एक ई-रिक्शा चालक को सरेआम पीटने के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। युवती को तमंचे के साथ पकड़ा गया है। यह घटना चार दिन पहले नगर कोतवाली क्षेत्र के लकड़ा चौराहे पर हुई थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो में युवती बीच सड़क पर रिक्शा चालक को थप्पड़ मारती और धक्का देती दिख रही थी। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। बताया जा रहा है कि युवती ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर चर्चा में आने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि रिक्शा चालक की तहरीर के आधार पर आरोपी युवती शिफा, निवासी मोहल्ला बाजार रज्जाक, थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने युवती के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। युवती के तमंचे के साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में दो उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले:जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कार्यभार संभालते ही लिया फैसला
    Next Article
    फिरोजाबाद में जरौली के 27 वर्षीय युवक की मौत:सड़क हादसे में गई जान; शादी समारोह में जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment