Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में महिला अधिकारी बोलीं- DM सर ने आईफोन लिया:8 महीने तक सैलरी रोकी, कैंप हाउस में 2 घंटे तक बंदी बनाया गया

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। DM पर 1.75 लाख रुपये का आईफोन और आईवॉच लेने और शोषण करने की बात कही है। तहसीलदार का कहना है कि उनके खिलाफ जानबूझकर एक जांच शुरू की गई। बाद में इसे खत्म करने के नाम पर शोषण शुरू किया गया। घंटों ऑफिस में बिठाया गया और 8 महीने सैलरी रोकी गई। हाईकोर्ट जाने पर सैलरी रिलीज हुई। महिला अधिकारी ने CM से कार्रवाई की मांग की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… टूंडला तहसील की तहसीलदार राखी शर्मा ने गुरुवार देर शाम एक वीडियो जारी किया। इसमें CM से न्याय की गुहार लगाई गई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय रमेश रंजन सर और उनके कुछ बाबू अपने भ्रष्टाचार के लिए मुझे 9 महीने से परेशान कर रहे हैं। एक ओएसडी शैलेंद्र शर्मा हैं, एक पेशकार हैं और एक सीआरए हैं। इन लोगों का एक ग्रुप है। मेरी तहसील में 9 महीने पहले जुलाई में एक एप्लीकेशन आई थी। इसमें इन तीनों बाबुओं पर भ्रष्टाचार का आरोप था। इसकी शिकायत मैंने DM सर से की थी। आईवॉच और मोबाइल फोन की डिमांड डीएम सर और मैंने इनसे समाधान करने के लिए कहा था, लेकिन उल्टा ये लोग मेरे पीछे पड़ गए। इन लोगों ने डीएम सर को मिसगाइड किया और 8 महीने तक मेरी सैलरी रोकी गई। इसके बाद बिना मेरा पक्ष सुने मुझे एकतरफा एडवरसेंटरी दे दी गई। इससे भी इनका मन नहीं भरा तो डिमांड शुरू कर दी। कभी एप्पल की आई वॉच कभी मोबाइल मांगने लगे। उन्होंने बताया कि जो आईफोन मैंने दिया था वह डीएम सर यूज कर रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। इसका बिल और बाकी डिटेल मेरे पास हैं। तहसीलदार और ओएसडी के बीच की बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है… डीएम ओएसडी- पेमेंट सीधे कंपनी वाले अकाउंट में भेजना है। उसको नहीं करना है। आप जहां खड़े हो वहीं पहुंच जाएगा वो। तहसीलदार— मैं तो ड्राइवर भेज रही हूं। वह बहुत फास्ट गाड़ी चलाता है 20 मिनट में पहुंच जाएगा। मैंने उसे यहीं बुला लिया है, बाहर खड़ा है। ओएसडी— आप अपना आदमी भेज रहे हो ? तहसीलदार— हां मैं अपना आदमी भेज रही हूं। क्योंकि आगरा से भी वह बंदा आएगा तो उसको भी 20 से 25 मिनट लगेंगे। यहां से भी 20 से 25 मिनट लगेंगे। ओएसडी— 20 से 25 मिनट में आराम से पहुंच जाएगा। तहसीलदार— पहुंच जाएगा। उस लड़के को बोल दो स्टोर पर खड़ा रहे, बंद न हो स्टोर। मेरा लड़का आधे घंटे में पहुंच जाएगा वहां पर। तहसीलदार— ड्राईवर से मोबाइल भी मंगा लेती हूं। ओएसडी— हां उससे बोल देना टेंपर्ड चढ़वाकर लाए। तहसीलदार— आप कहेंगे तो सुबह मोबाइल भिजवा दूंगी या रात को ही भिजवा दूंगी। ओएसडी— अभी भिजवा देना कोई दिक्कत नहीं। इसके बाद फोन कट हो जाता है। 4 नवंबर को देर रात तक खोला गया स्टोर 4 नवंबर 2025 की रात आगरा का एक शो-रूम स्पेशली देर रात तक खोले रखा गया था। ओएसडी के माध्यम से डिमांड की गई थी। मुझे बार-बार फोर्स किया गया, जबकि मुझे सैलरी नहीं मिल रही थी फिर भी कैसे भी अरेंजमेंट्स करके फोन खरीद के दिया। फोन देने के बाद भी इनका मन था कि मैं बार-बार वहां जाऊं, गिड़गिड़ाऊं और भीख मांगूं। कुछ चीजें मैं बोलना नहीं चाहती मगर इनके कुछ नैतिक और अनैतिक आदेश हैं उन्हें मैं पूरा करूं। जो हो सकता था मैंने किया, जो नहीं हो सकता था वो नहीं किया। सैलरी न आने पर हाईकोर्ट जाना पड़ा इसके बाद मैं इंतजार करती रही कि अब आएगी सैलरी पर नहीं आई। परेशान होकर मैं हाईकोर्ट गई और रिट दायर की। 26 फरवरी को मैंने रिट दायर की। 27 फरवरी को सर को पता चल गया तो रात में ट्रेजरी खुलवाकर मेरी सैलरी भेजी गई। मेरे जिले के SDM सर, SDM मैम जो कलेक्ट्रेट में अटैच हैं और प्राइवेट व्यक्ति को बुलाया गया। इलके अलावा ओएसडी शैलेंद्र, जिसके माध्यम से सारे काम होते हैं। इन्हीं के माध्यम से आईफोन और आईवॉच भी दी गई थी। इन चारों की प्रजेंस में मुझे कैंप हाउस में बुलाया गया और 2 घंटे तक बंदी बनाकर रखा गया। 2 घंटे बंधक बनाने का आरोप फोर्स किया गया कि अपनी रिट वापस ले लूं । इसी बात से आज तक नाराज हैं। मेरे खिलाफ कई जांच चलवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बद्तमीजी की हद पार हो चुकी है। इसके बाद कुछ मीडियापर्सन के द्वारा वीडियो वायरल कराए जा रहे हैं। उनके खिलाफ मैंने 25 मार्च को तहरीर दी थी, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। सीएम से न्याय की गुहार लगाई उन्होंने सीएम को वीडियो के माध्यम से कहा कि अगर आपके प्रदेश में फीमेल मजिस्ट्रेट के साथ, PCS ऑफिसर के साथ इतनी बद्तमीजी की जा रही है। नौकरी बाद में है मान-सम्मान पहले है। सर मुझे आपसे उम्मीद है कि आप उचित न्याय कराएंगे। 2024 से टूंडला तहसील में तैनाती है मूलरूप से आगरा की रहने वाली राखी शर्मा 4 सितंबर 2024 से टूंडला तहसील में तहसीलदार के रूप में कार्यरत हैं। अगस्त 2025 से लेकर आठ महीने तक वेतन रोका गया। फरवरी में उन्होंने वेतन न मिलने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। तहसीलदार ने जिले के बाबुओं पर करोड़ों रुपये की सरकारी जमीनों में अनियमितता और बंदरबांट का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कुछ बाबुओं और अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीनों का गलत तरीके से बंटवारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, तो एक बड़ा जमीन घोटाला सामने आ सकता है। ट्रांसफर को लेकर भी सवाल उठाए तहसीलदार ने अपने तबादले को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि उनका स्थानांतरण टूंडला से शिकोहाबाद कर दिया गया है, लेकिन उन्हें अभी तक आधिकारिक स्थानांतरण पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। इसके बावजूद, उनकी जगह दूसरे तहसीलदार को भेज दिया गया है। राखी शर्मा ने इसे भी प्रशासनिक दबाव और उत्पीड़न का हिस्सा बताया। वहीं, मामले में डीएम की ओर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। --------------------- यह खबर भी पढ़ें… मैं जिंदा लाश बन गई हूं...बोलकर छात्रा ने जान दी:कानपुर में कहा- मुझसे जिया नहीं जाएगा; 92% रिजल्ट आने के 24 घंटे बाद फांसी लगाई कानपुर में CBSE 10वीं की छात्रा ने रिजल्ट आने के 24 घंटे बाद सुसाइड कर लिया। मां ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। इस पर भाई उसके कमरे में पहुंचा तो बहन को फंदे से लटकता देखा। सुसाइड करने से पहले छात्रा ने अपने साथियों को वॉयस रिकॉर्डिंग भेजी, जिसमें उसने कहा कि मेरे से जिया नहीं जाएगा… मैं एक जिंदा लाश बनकर रह गई हूं… अब मुझे जीने की इच्छा नहीं है। उसने अपने भाई से कहा था कि मुझे बहुत डर लगता है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित:पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने अधिनियम को महिलाओं का सम्मान बताया
    Next Article
    'तुम चाइल्ड पोर्न देखते हो, तुम्हें सजा मिलेगी':कानपुर में ठगों ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर बनकर कॉल की, रिटार्यड अधिकारी को धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment