Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:छह बच्चों की मां का शव पंखे से लटका मिला, गृह कलह की आशंका

    15 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र स्थित रामनगर में 45 वर्षीय महिला गायत्री देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह छह बच्चों की मां थीं। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को घटना की वजह माना जा रहा है। शुक्रवार सुबह खेड़े वाली माता मंदिर छारबाग के पास स्थित अपने घर में गायत्री देवी का शव पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटका मिला। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा, तब यह घटना सामने आई। सूचना मिलने पर थाना लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पति ने बताया कि वह पशुओं को चारा डालने के लिए गए थे। जब लौट कर आए तो पत्नी का शव फंदे पर लटका हुआ था। आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही उन्हें कोई पता नहीं। थाना लाइनपार के थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर अलीरजा घायल:तमंचा-कारतूस, चोरी का तार और बाइक बरामद
    Next Article
    झांसी में आंधी से ठप हुआ रेल संचालन:अलग-अलग स्टेशनों पर 8 घंटे से खड़ी हैं ट्रेनें, यात्री पटरियों पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment