Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में आंधी से ठप हुआ रेल संचालन:अलग-अलग स्टेशनों पर 8 घंटे से खड़ी हैं ट्रेनें, यात्री पटरियों पर बैठे

    17 hours ago

    1

    0

    झांसी रेल मंडल के उरई-कानपुर रेल सेक्शन में गुरुवार को आए आंधी-तूफान ने रेल संचालन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं में एक टीन शेड उड़कर ओएचई लाइन पर गिर गया, जिससे तार टूट गए और कई ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। करीब 8 घंटे से यात्री अलग-अलग स्टेशनों पर फंसे हुए हैं। पुष्पक एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, गोरखपुर स्पेशल समेत एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें मोठ, परौना, एट, उरई और पुखरायां स्टेशनों पर खड़ी हैं। लंबे इंतजार से यात्रियों को खाने-पीने और पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्री ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म और पटरी किनारे बैठे नजर आए। तकनीकी टीमें मरम्मत में जुटीं रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, तेज आंधी के दौरान पास का टीन शेड उड़कर ओएचई लाइन पर गिर गया था, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी टीमें मौके पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं और जल्द ट्रेनों का संचालन सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, लंबे समय तक ट्रेनें खड़ी रहने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई यात्रियों ने रेलवे से पानी और भोजन की व्यवस्था कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:छह बच्चों की मां का शव पंखे से लटका मिला, गृह कलह की आशंका
    Next Article
    सवरेजी नहर पुल की रेलिंग टूटी:राहगीरों के लिए बढ़ा दुर्घटना का खतरा, ग्रामीण आक्रोशित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment