Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में महिलाओं ने शराब ठेके पर जड़ा ताला:गांव के बीच दुकान होने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम डाहिनी में सोमवार रात ग्रामीण महिलाओं ने देशी शराब की दुकान पर तालाबंदी कर दी। महिलाएं गांव के बीच स्थित शराब ठेके से लंबे समय से परेशान थीं। इस घटना के दौरान गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। महिलाओं का आरोप है कि उन्होंने लगभग छह महीने पहले ठेका मालिक से दुकान हटाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में शिकोहाबाद के आबकारी निरीक्षक से भी कई बार मौखिक शिकायतें की गईं, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि गांव के चौराहे पर स्थित इस शराब ठेके के कारण स्कूली छात्राओं और अन्य महिलाओं को भारी परेशानी होती है। ठेके पर शराब पीने वाले लोग रास्ते में उत्पात मचाते हैं, गाली-गलौज करते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे महिलाओं का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने यह भी शिकायत की कि खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है, लेकिन शराब के कारण किसान और मजदूर अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। कई लोग ठेके पर शराब पीकर वहीं पड़े रहते हैं, जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। गुस्साई महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि शराब का ठेका गांव के बीच से हटाकर किसी दूर स्थान पर स्थापित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HPCL कांड: पुलिस ने दो नए आरोपियों को नामजद किया:बदायूं में अजय के भाई केशव समेत दो पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
    Next Article
    कोलकाता-पंजाब मैच बारिश में धुला, IPL-2026 में पहला बेनतीजा मैच:22 गेंदें ही डाली जा सकीं, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment