Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HPCL कांड: पुलिस ने दो नए आरोपियों को नामजद किया:बदायूं में अजय के भाई केशव समेत दो पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    4 hours ago

    1

    0

    बदायूं में हुए एचपीसीएल कांड की जांच में पुलिस ने दो और आरोपियों को नामजद किया है। इनमें मुख्य आरोपी अजय का भाई केशव और उसके ताऊ राकेश सिंह का बेटा अभय शामिल हैं। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। SIT के सामने पेश हुए अधिकारी मामले की जांच रजनीश उपाध्याय (सीओ सिटी) के पर्यवेक्षण में चल रही है। जांच की प्रगति को लेकर वह एसआईटी के सामने भी पेश हुए, जहां कमिश्नर और डीआईजी स्तर के अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई। इस कांड में मारे गए असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा के परिजनों ने एसएसपी को कुछ नाम सौंपे थे। इनमें केशव और अभय का नाम भी शामिल था। परिजनों का दावा था कि दोनों आरोपी वारदात की साजिश में शामिल थे। इसी आधार पर पुलिस ने दोनों को नामजद किया है। साजिश में भूमिका की जांच सीओ सिटी के अनुसार, दोनों आरोपियों की भूमिका साजिश रचने में सामने आई है। पुलिस के पास अभी कुछ और संदिग्ध नाम भी हैं, जिनकी जांच जारी है। अब तक कुल 5 आरोपियों को नामजद किया गया है। इनमें से 3 आरोपी जेल में बंद, 2 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक भिड़ी, दो युवकों की मौत:जैतीपुर रोड पर दर्दनाक हादसा, सीएचसी पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    Next Article
    फिरोजाबाद में महिलाओं ने शराब ठेके पर जड़ा ताला:गांव के बीच दुकान होने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment