Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला:5 लोगों ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, जमीन के छोटे हिस्से के लिए झगड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद जनपद के नारखी थाना क्षेत्र के भोड़ेला गांव में जमीन के एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां 4 से 5 लोगों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि भोड़ेला गांव में जमीन के एक छोटे से हिस्से को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कथित तौर पर दबंग पक्ष के 4-5 लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए और गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान परिवार की महिलाएं और अन्य सदस्य अपनी जान बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें खुलेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नारखी थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गिरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मार्टमीटर विरोध में महिलाओं ने कोटला चुंगी पर लगाया जाम:फिरोजाबाद में बिल वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन, किन्नर भी शामिल
    Next Article
    अमेठी में भुतिया तालाब का 50.10 लाख से विकास:वॉकिंग ट्रैक, स्वच्छ जल और सोलर लाइट से मिलेंगी नई सुविधाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment