Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्टमीटर विरोध में महिलाओं ने कोटला चुंगी पर लगाया जाम:फिरोजाबाद में बिल वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन, किन्नर भी शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध में शनिवार को मोहल्ला संतोष नगर की महिलाओं ने कोटला चुंगी चौराहे पर जाम लगा दिया। फ्लाईओवर के नीचे हुए इस प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उनका कहना था कि पुराने मीटरों की तुलना में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए अधिक परेशानी का कारण बन रहे हैं। महिलाओं ने नए स्मार्ट मीटर हटाने और पुराने मीटर फिर से लगाने की मांग की। महिलाओं ने सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फ्लाईओवर के नीचे सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस कारण कोटला चुंगी चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। प्रदर्शन के दौरान किन्नर समुदाय के लोग भी महिलाओं के समर्थन में शामिल हो गए। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने की अपील की। किन्नरों का कहना था कि स्मार्ट मीटर से जनता परेशान है और बिजली बिलों को लेकर शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। सूचना मिलने पर थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोटला रोड चौकी प्रभारी अनुज कुमार तिवारी और महिला पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुट गई। काफी देर तक चले हंगामे के बाद, पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश पर महिलाओं ने जाम खोल दिया। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर नहीं लगाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। शहर में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ता विरोध बिजली विभाग और प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते दम तोड़ा
    Next Article
    फिरोजाबाद में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला:5 लोगों ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा, जमीन के छोटे हिस्से के लिए झगड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment