Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में सावन पर लगेगा निशुल्क सेवा शिविर:लक्की अतुर्रा फाउंडेशन ने 250 युवाओं से मांगा सहयोग, कांवड़ियों को मिलेगी भोजन-चिकित्सा सुविधा

    20 hours ago

    1

    0

    सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए लक्की अतुर्रा फाउंडेशन ने इस वर्ष भी निशुल्क सेवा शिविर लगाने की घोषणा की है। फाउंडेशन ने शिविर के संचालन को सफल बनाने के लिए 200 से 250 युवा स्वयंसेवकों से जुड़ने का आह्वान किया है। संस्था का कहना है कि बड़ी संख्या में आने वाले कांवड़ियों की सेवा के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। फाउंडेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ियों के लिए भोजन, शुद्ध पेयजल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा शिविर का उद्देश्य यात्रा के दौरान शिवभक्तों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 4 तस्वीरें देखिए- 200 से 250 स्वयंसेवकों की जरूरत देवेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि शिविर के सुचारु संचालन के लिए करीब 200 से 250 समर्पित युवा स्वयंसेवकों की आवश्यकता है। उन्होंने समाज सेवा और धर्म के प्रति आस्था रखने वाले युवाओं से इस अभियान में शामिल होने की अपील की। इच्छुक युवा परानपुर मोड़ के निकट स्थित लक्की अतुर्रा फाउंडेशन कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सेवा को बताया सबसे बड़ा पुण्य फाउंडेशन का कहना है कि सावन माह में शिवभक्तों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। संस्था का विश्वास है कि युवाओं की भागीदारी से सेवा शिविर अधिक व्यवस्थित और प्रभावी होगा तथा हजारों कांवड़ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुबह से निकली धूप, दिन में बूंदाबांदी के आसार:आगरा में अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
    Next Article
    कासगंज एसपी का देर रात थाने का निरीक्षण:मालखाना-बैरक जांचे, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए सख्त निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment