Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज एसपी का देर रात थाने का निरीक्षण:मालखाना-बैरक जांचे, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए सख्त निर्देश

    21 hours ago

    1

    0

    कासगंज पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने रविवार देर रात क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के साथ कासगंज थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, बैरक, सीसीटीएनएस कार्यालय और महिला हेल्प डेस्क का जायजा लिया। अभिलेखों की जांच कर कमियों को तत्काल दूर करने और रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण किया और जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि सभी रिकॉर्ड समय-समय पर अपडेट रखे जाएं और थाना व्यवस्था बेहतर बनी रहे। कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर जोर एसपी ने शासन की ओर से जारी कांवड़ यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहें, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त करें तथा ग्राम प्रधानों, चौकीदारों, संभ्रांत नागरिकों और कांवड़ मित्रों के साथ बैठक कर समन्वय बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। मांसाहार और शराब पर निगरानी रखने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्देश दिया कि कांवड़ मार्ग पर किसी भी प्रकार के मांसाहारी भोजन या मदिरा का सेवन न होने दिया जाए। इसके लिए शराब विक्रेताओं, ढाबा संचालकों और पेट्रोल पंप मालिकों से पहले ही संवाद स्थापित कर शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया। ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी एसपी ने कांवड़ मार्ग का नियमित निरीक्षण करने, कांवड़ समितियों और अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने तथा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया। अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश निरीक्षण के दौरान एसपी ओ.पी. सिंह ने हिस्ट्रीशीटरों, सक्रिय अपराधियों और पूर्व में गोकशी जैसे मामलों में शामिल रहे गौ-तस्करों का भौतिक सत्यापन कर उन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखी जाए तथा कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में सावन पर लगेगा निशुल्क सेवा शिविर:लक्की अतुर्रा फाउंडेशन ने 250 युवाओं से मांगा सहयोग, कांवड़ियों को मिलेगी भोजन-चिकित्सा सुविधा
    Next Article
    बलरामपुर में बाढ़ के खतरे से पहले प्रशासन अलर्ट:संवेदनशील कटान बिंदुओं पर फ्लड फाइटिंग कार्य तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment