Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की मौत:नगला महादेव कट के पास हादसा, कोल्ड स्टोर जा रहा था आलू लेकर

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में बुधवार शाम एक युवक की ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर मौत हो गई। आलू से लदी ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। यह घटना आगरा रोड स्थित नगला महादेव कट के पास हुई। ट्रैक्टर चला रहा उसका चचेरा भाई सदमे में बेहोश हो गया, जिसे एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान थाना रजावली क्षेत्र के गांव मंडनपुर निवासी 22 वर्षीय अनुराग सिसौदिया उर्फ गागा के रूप में हुई है। वह ट्रैक्टर ट्राली में आलू भरकर आगरा रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर में रखने के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर उसका चचेरा भाई केशव चला रहा था। शाम करीब साढ़े छह बजे जब वे नगला महादेव कट के पास पहुंचे, तो आलू की बोरियों पर बैठा गागा अचानक नीचे गिर गया। ट्राली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने भाई को खून से लथपथ देखकर केशव बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने केशव को एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है और बेहोश हुए युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चाइनीज मांझे से दो लोग घायल:स्कूटी सवार युवती का हाथ और डॉक्टर की नाक कटी, लखनऊ में 15 दिन में 13वां मामला
    Next Article
    कानपुर देहात में 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिकंदरा में हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment