Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट:बीज व्यापारी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर छीना कैश, वारदात में युवती भी शामिल

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट हो गई। अध्यापक नगर चौड़ी सड़क के पास बीज व्यापारी के कर्मचारी से तमंचे के बल पर नगदी से भरा बैग छीन लिया गया। इस वारदात में एक युवती सहित तीन बदमाश शामिल बताए जा रहे हैं। सराय शेख निवासी बंटी कुमार, जो इटावा रोड स्थित गणेश ट्रेडर्स बीज भंडार में कर्मचारी हैं, सोमवार सुबह करीब 10:45 बजे दुकान से 10 लाख रुपये लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहे थे। बंटी कुमार अपनी बाइक से बैंक जा रहे थे। जैसे ही वह अध्यापक नगर चौड़ी सड़क के पास पहुंचे, पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। पीड़ित बंटी कुमार के अनुसार, बाइक पर दो युवक और एक युवती सवार थे। गिरते ही बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश तेजी से बाइक पर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गणेश ट्रेडर्स के मालिक राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनका कर्मचारी रोजाना की तरह कैश जमा करने बैंक जा रहा था और बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से उसे निशाना बनाया। सूचना मिलते ही एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी, थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिवेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में संदिग्ध बाइक सवारों की गतिविधियां कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में युवक का सिर, एक हाथ-पैर धड़ से अलग:हाईवे पर डंपर ने ठोकर मारी, हवा में उछलकर लोहे की रेलिंग पर गिरने से गर्दन कटी
    Next Article
    गोंडा में 3 डिग्री तापमान गिरा, गर्मी बरकार:नपा गाड़ियों से रोड्स पर पानी छिड़काव, कार्यालयों में ORS कॉर्नर बनाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment