Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CCSU में रविवार को भी खुले परीक्षा व डिग्री विभाग:मेरठ में काउंटरों पर उमड़ी भीड़, UPTET की तारीख बढ़ने से मिली राहत

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में छात्रों को बड़ी राहत देते हुए रविवार को भी परीक्षा, डिग्री, गोपनीय और कंप्यूटर सेल के काउंटर खोल दिए गए। यूपीटीईटी आवेदन की बढ़ी हुई अंतिम तिथि के बीच हजारों छात्र-छात्राएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे। रविवार को अवकाश के दिन आमतौर पर बंद रहने वाले विभाग इस बार खुले रहे, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही काउंटरों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। छात्र मार्कशीट, डिग्री और अन्य दस्तावेजों को ठीक कराने के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण छात्र-छात्राएं पिछले कई दिनों से परेशान थे। कई छात्र समय पर दस्तावेज न मिलने की वजह से आवेदन करने से वंचित होने की आशंका जता रहे थे। छात्रों की समस्याओं को देखते हुए कुलसचिव अनिल कुमार यादव के निर्देश पर यह फैसला लिया गया। छात्र नेताओं अंकित अधाना और विनीत चपराना सहित अन्य ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की थी कि अवकाश के दिन भी काउंटर खोले जाएं। तिथियां बढ़ने से मिली राहत आयोग द्वारा यूपीटीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 3 मई 2026 कर दी गई है, जबकि आवेदन में संशोधन और बैंक रिकंसिलिएशन की अंतिम तिथि 8 मई 2026 निर्धारित की गई है। छात्रों ने ली राहत की सांस विवि के छात्र नेता विनीत चपराना ने कहा कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी सुविधाओं के प्रति हमारी जिम्मेदारी हमेशा सर्वोपरि रही है। यूपी टीईटी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में मार्कशीट व डिग्री की अनिवार्यता को देखते हुए , हमने विश्वविद्यालय प्रशासन से गोपनीय विभाग, परीक्षा, डिग्री, लेखा और कंप्यूटर सेल को रविवार के दिन भी खुला रखने की पुरजोर मांग की थी। हमें खुशी है कि हमारे इस प्रयास को सफलता मिली और प्रशासन ने छात्रहित में रविवार को भी कार्यालय खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक पर फिदा हुए पैट कमिंस!
    Next Article
    बुलंदहशर में बदला लेने हत्यारों के घर दौड़ी मां:बोली–मेरे साथ चलो, उनके घरो में आग लगाओ, परिवार ने रोका तो बेहोश होकर गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment