Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में दारोगा भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू:छह केंद्रों पर 7650 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, दो दिन चलेगी

    12 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में शनिवार से दारोगा भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर कुल 7650 अभ्यर्थी यह परीक्षा देंगे। परीक्षा दो दिनों तक चलेगी और दोनों दिन दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हो चुकी है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक इंस्पेक्टर और दो-दो महिला व पुरुष सब इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। 4 तस्वीरें देखिए… सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास दो दिन पहले से ही एलआईयू के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एसटीएफ की टीम भी संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर कड़ी नजर रख रही है। परीक्षा के पहले दिन सुबह आठ बजे से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर पहुंच गए थे। पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बीच जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। प्रथम पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। डीआईजी शैलेश कुमार पांडे, एसएसपी सौरभ दीक्षित और डीएम रमेश रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डीआईजी ने बताया कि परीक्षा को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराया जा रहा है। नकल विहीन परीक्षाओं को लेकर अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण- 96% नोटिसों की सुनवाई पूरी:ADM ने शेष मामलों के जल्द निस्तारण का दिया आदेश
    Next Article
    PM का आपत्तिजनक AI वीडियो पोस्ट करने वाला अरेस्ट:दिल्ली पुलिस ने कौशांबी से दबोचा, छत्तीसगढ़ पूर्व CM ने भी की थी निंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment