Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में मतदाता सूची पुनरीक्षण- 96% नोटिसों की सुनवाई पूरी:ADM ने शेष मामलों के जल्द निस्तारण का दिया आदेश

    13 hours ago

    1

    0

    मऊ जनपद में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत प्रशासन ने 96 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी कर ली है। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि शेष मामलों का निस्तारण भी तेजी से किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म 6, 7 और 8 के तहत प्राप्त आवेदनों की भी लगातार जांच की जा रही है। इन सभी आवेदनों की विधिवत जांच कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि अगले चार दिनों के भीतर इन सभी आवेदनों की प्रोसेसिंग पूरी कर ली जाए। इसका उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध तरीके से संपन्न करना है। अभियान की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदाता सूची को सटीक और त्रुटिरहित बनाया जा सके। एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। यदि किसी कारण से किसी का नाम छूट गया है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते ठीक किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी लगातार क्षेत्र में जाकर प्राप्त आवेदनों की जांच और सत्यापन कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SI अभ्यर्थी बोले- पेपर ईजी मगर टाइम ईश्यू:शाहजहांपुर में कुछ अभ्यर्थियों ने मैथ आसान बताई, हिंदी की रचनाएं कठिन
    Next Article
    फिरोजाबाद में दारोगा भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में शुरू:छह केंद्रों पर 7650 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, दो दिन चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment