Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में उपलों के विवाद में फायरिंग:एक बच्चा और दो महिलाएं घायल, ढेर में ट्रैक्टर ने मार दी थी टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में उपलों (कंडों) के बिटोरे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक 8 वर्षीय बच्चे सहित दो महिलाएं घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ओमप्रकाश जाटव का ट्रैक्टर-ट्रॉली आलू लेकर कोल्ड स्टोरेज जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर सड़क किनारे रखे धर्मवीर जाटव के उपलों के बिटोरे से टकरा गया, जिससे बिटोरा गिर गया। धर्मवीर की पत्नी नीरज देवी ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोप है कि ट्रैक्टर चालक गाली-गलौज करते हुए वहां से चला गया। शाम को नीरज देवी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन शिकायत लेकर ओमप्रकाश के घर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही उग्र विवाद में बदल गई। आरोप है कि ओमप्रकाश पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग में रेखा देवी (40 वर्ष), नीलम देवी (30 वर्ष) और 8 वर्षीय रोहित घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना उपलों के विवाद को लेकर हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि घायल सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर कार्रवाई:छापेमारी में 48 सिलेंडर बरामद, 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    Next Article
    मिर्जापुर में जमकर चलीं लाठियां, बरसीं ईंट; VIDEO:बच्चों के विवाद में दो पक्ष आए आमने-सामने, मारपीट में 11 लोग घायल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment