Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में वार्ड-7 के लोगों का निगम में प्रदर्शन:पेयजल संकट और बदहाल सड़क के समाधान की मांग

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के वार्ड संख्या-7 स्थित करबला गली नंबर-5 के निवासियों ने पेयजल संकट और बदहाल सड़क की समस्या को लेकर बुधवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पानी की टंकी और ट्यूबवेल स्थापित कर पाइपलाइन बिछाने की मांग की है। उनका आरोप है कि लंबे समय से पर्याप्त पेयजल व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। निवासियों ने सड़क निर्माण कार्य में भी अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने सड़क बनाने के नाम पर गली को खोद दिया था, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया। बारिश के कारण पूरी गली में पानी भर गया है, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को फिसलने और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द अधूरी सड़क का निर्माण पूरा कराने की भी मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सुमित कुमार, हिना, राजा, छोटे खां, विकास, अमन, हर्ष, सत्यवीर, ओमकार, रामसेवक, अनीश, पप्पू और दीप सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल थे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मंदिर का चंदा चुराने वाला कुत्ता बना है':कानपुर देहात में मंत्री प्रतिभा शुक्ला बोलीं- राम भक्त दान के पैसों पर नजर नहीं डालता
    Next Article
    बॉबी देओल संग दिए इंटीमेट सीन, तो बॉयफ्रेंड ने तोड़ दिया रिश्ता; 'आश्रम' की 'बबीता' ने किया ब्रेकअप का खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment