Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में यमुना किनारे जंगल में लगी आग:एक किमी क्षेत्र प्रभावित, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के गुदाऊ गांव में सोमवार शाम यमुना किनारे जंगल में आग लग गई। इस आग ने देखते ही देखते लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ठाकुरजी महाराज मंदिर के पास जंगल में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण अपने घरों से निकलकर जंगल की ओर दौड़ पड़े। चारों तरफ ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। देखिए 3 तस्वीरें… घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि यमुना किनारे जंगल में करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में आग लगी थी, जिस पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते काबू पा लिया। आग में किसी तरह की कोई भी जनहानि नहीं हुई है। हालांकि तेज हवा होने के चलते जंगल में आग तेजी से फैली थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में रोडवेज ने बाइक को मारी टक्कर:तीन की मौत, ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार
    Next Article
    धर्म छिपाकर दूसरे समुदाय के युवक ने किया विवाह:देह व्यापार का दबाव बनाने का आरोप, बरेली में एसएसपी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment