Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्म छिपाकर दूसरे समुदाय के युवक ने किया विवाह:देह व्यापार का दबाव बनाने का आरोप, बरेली में एसएसपी के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में लव जिहाद और प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय के युवक ने पहचान छिपाकर उसकी बेटी से प्रेम विवाह किया। अब आरोपी युवक युवती पर देह व्यापार करने का दबाव बना रहा है और मना करने पर भाइयों की हत्या व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसएसपी अनुराग आर्य के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 2021 में पहचान छिपाकर किया था प्रेम विवाह महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले सुभान नाम के युवक ने साल 2021 में अपनी असल पहचान और धर्म छिपाकर उसकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाया और शादी कर ली। निकाह के बाद जब युवती को युवक के दूसरे समुदाय के होने का पता चला, तो उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए किया मजबूर आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही सुभान ने युवती पर अपने दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने और पैसे कमाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा जाता था। पूर्व में हुई शिकायतों के बाद आरोपी ने समझौता कर युवती को तलाक दे दिया था, लेकिन उसकी नीयत नहीं बदली। सोशल मीडिया पर धमकी: 'बेटों को मार दूंगा' पीड़िता की मां का कहना है कि अब आरोपी रंजिश रख रहा है। वह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर धमकी भरे मैसेज भेज रहा है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर बेटी को उसके पास नहीं भेजा, तो वह उसके दोनों बेटों को जान से मार देगा। साथ ही वह युवती की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से साथ रहने का दबाव बना रहा है। एसएसपी ने लिया संज्ञान परिजनों ने कैंट पुलिस पर पहले सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पीड़िता की मां ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के सख्त आदेश के बाद कैंट पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर कैंट संजय कुमार धीर ने बताया जांच जारी है "महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में यमुना किनारे जंगल में लगी आग:एक किमी क्षेत्र प्रभावित, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
    Next Article
    राष्ट्रीय अधिकार पार्टी संस्थापक ने बीजेपी को बताया छलावा:कानपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर 2027 में सरकार बनाने का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment