Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में परेशानी:महीनों भटक रहे लोग, आवेदन निरस्त होने की सूचना भी नहीं मिलती

    13 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गया है। आवेदकों को महीनों तक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जबकि उनके आवेदन बिना किसी स्पष्ट कारण के निरस्त कर दिए जाते हैं और इसकी सूचना भी समय पर नहीं मिलती। इस अव्यवस्था के कारण लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। नगर निगम परिसर में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के हजारों आवेदनों की मोटी-मोटी फाइलें और कागजों की गड्डियां जमा हो गई हैं, जिनका निस्तारण लंबित है। नरेंद्र नगला दखल निवासी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2025 में अपने बेटे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उस समय उन्होंने लगभग 500 से 700 रुपये खर्च किए और लगातार कार्यालय के चक्कर लगाए। अब अधिकारियों ने उनके कागजात न मिलने की बात कहकर दोबारा ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। इसी तरह, रविदास नगर सैलई निवासी रतनेश ने बताया कि वह अपने एक परिजन के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लंबे समय से भटक रही हैं, लेकिन प्रमाण पत्र अभी तक जारी नहीं हो पाया है। आवेदकों का आरोप है कि मार्कशीट या श्मशान से मिलने वाले कागजात अटेस्ट न होने जैसी छोटी-छोटी कमियों के आधार पर आवेदन सीधे निरस्त कर दिए जाते हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आवेदकों को इसकी सूचना भी नहीं दी जाती। उन्हें लगभग छह महीने बाद पता चलता है कि उनका आवेदन रद्द कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि यदि आवेदन में कोई कमी है, तो उसे सुधारने का मौका दिया जाना चाहिए। बिना जानकारी दिए आवेदन निरस्त कर दिए जाने से उन्हें दोबारा आवेदन करना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों फिर से बर्बाद होता है। शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में सर्राफा व्यापारी की मौत:निर्माणाधीन मकान देखकर कार से लौट रहे थे घर, टक्कर मारकर भागा चालक
    Next Article
    लोहिया अस्पताल में बुजुर्ग महिला का शव मिला:फर्रुखाबाद में बेंच पर मिला शव, शिनाख्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment