Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में सर्राफा व्यापारी की मौत:निर्माणाधीन मकान देखकर कार से लौट रहे थे घर, टक्कर मारकर भागा चालक

    11 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार सर्राफा व्यापारी दीपक मिश्रा की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब दीपक मिश्रा अपने निर्माणाधीन मकान का काम देखकर हरदोई स्थित अपने घर लौट रहे थे। मृतक हरदोई जिले के शाहबाद के रहने वाले थे। बुधवार देर रात दीपक मिश्रा शाहजहांपुर के बरेली मोड़ पर बन रहे अपने मकान से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार थाना आरसी मिशन क्षेत्र के रिलायंस गेट के पास पहुंची, एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने क्षतिग्रस्त कार देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे दीपक को बाहर निकाला और राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर उनकी पहचान की और परिवार को हादसे की जानकारी दी। 45 वर्षीय दीपक मिश्रा हरदोई जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला पठकाना के निवासी थे और हरदोई में उनका बड़ा सर्राफा कारोबार था। वह अक्सर शाहजहांपुर आते रहते थे। इस घटना के बाद उनके परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दीपक की मौत से उनकी पत्नी वर्षा, बेटी आध्या और बेटे अर्नव का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में स्कॉर्पियो की टक्कर से मां-बेटे की मौत:बर्थडे पार्टी से लौट रहा था परिवार, 3 गंभीर घायल
    Next Article
    फिरोजाबाद निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में परेशानी:महीनों भटक रहे लोग, आवेदन निरस्त होने की सूचना भी नहीं मिलती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment