Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा एसपी ने 7 चौकी इंचार्ज बदले:टीपी नगर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, जुगल किशोर धनौरा चौकी इंचार्ज बने

    1 hour ago

    1

    0

    अमरोहा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित कुमार आनंद ने जिले की पुलिसिंग में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने सात चौकी इंचार्ज के तबादले किए हैं। इसके साथ ही, अमरोहा शहर की टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुभाष बालियान को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सुभाष बालियान को लाइन हाजिर करने का कारण एसपी के निर्देशों का पालन न करना बताया जा रहा है। एसपी ने टीपी नगर चौकी की कमान अब बृजघाट चौकी इंचार्ज दरोगा प्रवीण कुमार को सौंपी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसपी जल्द ही कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव कर सकते हैं। एसपी अमित कुमार आनंद द्वारा जारी तबादला सूची के मुताबिक, दरोगा जुगल किशोर को बछरायूं थाने से कस्बा धनौरा चौकी इंचार्ज बनाया गया है। कस्बा धनौरा चौकी इंचार्ज दरोगा सुधीर कुमार को ब्रजघाट चौकी इंचार्ज, कैलसा चौकी इंचार्ज दरोगा प्रमोद कुमार को मनोटा चौकी इंचार्ज, मनोटा चौकी इंचार्ज दरोगा देशपाल को थाना हसनपुर भेजा गया है। जट बाजार चौकी इंचार्ज दरोगा सुनील कुमार चौहान को कैलसा चौकी इंचार्ज, रज्जाक चौकी इंचार्ज दरोगा जितेंद्र कुमार को पपसरा चौकी इंचार्ज और पपसरा चौकी इंचार्ज दरोगा संदीप कुमार को रज्जाक चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में कर्मचारी नेता की पुण्यतिथि मनाई:वक्ताओं ने कहा, वे आजीवन कर्मचारी हित के लिए लड़े
    Next Article
    मजदूर को इनकम टैक्स ने थमाया 7.40 करोड़ का नोटिस:मिर्जापुर में बैट्री की दुकान में काम करता था, मालिक ने खुलवाए थे दो खाते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment