Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:झांसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस चालक की तलाश में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरदोई गूजर निवासी 20 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदोई गूजर निवासी शनि बाबू पुत्र शिवराम अहिरवार सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक से हमीरपुर जनपद के सरीला कस्बा स्थित अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकला था। जब वह बेतवा नदी पर बना मोहाना पुल बंद होने के कारण वह वैकल्पिक रास्ते से डकोर कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ओर से जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही उसकी बाइक ग्राम चिकासी के पास पहुंची, पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शनि बाबू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उस समय उसने हेलमेट भी नहीं लगाया था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया और परिजनों को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद हालत अत्यंत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। झांसी में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को वापस मेडिकल कॉलेज उरई लाया गया, जहां चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। युवक की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'टीचर TET पास करें, वरना नौकरी से बाहर होंगे':हरियाणा सरकार के आदेश के बाद यूपी के 1.86 लाख टीचर टेंशन में
    Next Article
    युवती ने लगाया TTE पर दुष्कर्म का आरोप:बोली- पहले कुंडी लगाई फिर किया रेप, चलती ट्रेन में हई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment