Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्नीचर कारोबारी 10 फीट हवा में उड़ा, VIDEO:बस्ती में NH-27 पर कार ने मारी टक्कर, डंपर में पीछे से भिड़ी; 30 फीट बैक गई

    8 hours ago

    1

    0

    बस्ती में फर्नीचर कारोबारी को कार ने 100-120 की स्पीड से उड़ा दिया। कारोबारी 10 फीट हवा में उछलकर से टकराकर गिर गया। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि कार सामने खड़े एक डंपर में टकराई और कंट्रोल खोकर करीब 30 फीट पीछे आ गई। इस पूरे हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। हादसे में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया, आसपसा के लोग तत्काल कारोबारी को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के वक्त भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में कार भी बुरी तरह से डैमेज हो गई है। कार की विंडशील्ड टूट गई। कार का बोनट बुरी तरह से पिचक गया है। वहीं कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा सोमवार रात 8 बजे हर्रैया-बस्ती-छावनी थाना के शंकरपुर गांव के पास NH-27 का है। 4 तस्वीरें देखिए… पढ़िए जो वीडियो में दिख रहा है… पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है। 2 मिनट के इस वीडियो में दिख रहा है कि अब्दुल अपनी दुकान बंदकरके निकलते हैं। वह हाईवे के किनारे खड़े थे। एक तेज स्पीड में कार उनको जोरदार टक्कर मारती है। वीडियो में दिख रहा है कि वह 10 फीट हवा में उछल जाते हैं, फिर वहीं पर खड़े एक डंपर से टकराकर नीचे गिर जाते हैं। वहीं कार भी डंपर में टकराकर कंट्रोल खोकर खुद ही 30 फीट बैक चली जाती है। पढ़िए पूरा हादसा शंकरपुर गांव के रहने वाले अब्दुल कादिर (45) फर्नीचर कारोबारी थे। हाईवे के किनारे ही उनकी सफीक आरा मशीन नाम की फर्नीचर की दुकान है। इसी दुकान के पीछे अब्दुल का घर भी है। अब्दुल 15 साल से इस कारोबार को कर रहे थे। सोमवार को वह नमाज पढ़ने के लिए हाईवे क्रॉस करके मस्जिद जाने के लिए निकले थे। दुकान बंद करने के बाद वह हाईवे के किनारे खड़े होकर किसी से फोन पर बात करने लगे। रात करीब 8 बजे एक कार जिसकी स्पीड करीब 100-120 रही होगी उसने अब्दुल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी अब्दुल 10 फीट हवा में उड़ गए और सर्विस लेन से जा रहे एक डंपर से टकरा गए। वहीं, कार भी डंपर से टकरा गई और कंट्रोल खोकर 30 फीट बैक हो गई। हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में अब्दुल बुरी तरह से घायल हो गए। शरीर की कई हड्डियां टूट गईं। सिर फट गया। हादसे की सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल अब्दुल को कार से अयोध्या मेडिकल कॉलेज लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हादसे की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद शव लेकर घर आ गए। वहीं, घटना स्थल पर ही आसपास के दुकानदारों ने कार चालक को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि कार चालक कैली हॉस्पिटल के डॉक्टर अशुतोष शर्मा हैं। जो कि शराब के नशे में धुत थे। हादसे के बाद आशुतोष ने घटना की सूचना बस्ती जिला अस्पताल के CMO राजीव निगम को दी। विक्रमजोत सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि हादसे की रात ही CMO राजीव निगम ने अतुल सिंह को फोन किया और कहा कि डॉक्टर आशुतोष की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें वहीं से निकालकर ले आओ।इसके बाद वह घटना स्थल पर गए थे, लेकिन पुलिस आशुतोष को ले जा चुकी थी। आरोपी डॉक्टर पर फर्जी होने का भी लगा है आरोप बस्ती जिला महिला अस्पताल में फर्जी डिग्री लगाकर डॉ. आशुतोष शर्मा को एमडी रेडियोलॉजिस्ट बताकर नियुक्त किया गया था। स्थानीय भाजपा नेता ने डॉक्टर पर फर्जी डिग्री लेकर इलाज करने की इसकी शिकायत तत्कालीन डीएम से की थी। शिकायत के बाद इसकी जांच की गई। जांच में पता चला कि डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से नहीं थी। इसलके बाद कार्रवाई करते हुए डॉकटर आशुतोष को उनके पद से हटा दिया गया था। वर्तमान में डॉ. आशुतोष शर्मा ओपेक कैली हॉस्पिटल में तैनात हैं। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, खिड़की से गिरीं लाशें:5 की मौत, 45 घायल; 67 चालान के बावजूद दौड़ रही थी बस लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, 45 लोग घायल हो गए। 28 घायलों को SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। इनमें 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। सोमवार को हादसे के बाद के फोटो-वीडियो सामने आए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के ACP आनंद ओझा का फिल्मी अवतार:साइबर क्राइम की शॉर्ट फिल्म में मिला रोल, बोले- डकैत घोड़े पर नहीं, स्क्रीन से आएगा
    Next Article
    हरदोई में छात्राओं से 'बैड टच' का आरोप:इंचार्ज शिक्षक निलंबित, जांच में अश्लील हरकत की पुष्टि के बाद हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment