Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता को हत्या में फंसाने की साजिश:मनीष चौहान ने कांधला थाने में तीन पर दर्ज कराया मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    शामली जनपद में भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या के मामले में फंसाने की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। एक ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मनीष चौहान ने कांधला थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल ऑडियो में सहारनपुर के दो युवक आपस में बातचीत करते हुए सुने जा रहे हैं। वे सहारनपुर के किसी प्रधान की हत्या कर उसका आरोप शामली के भाजपा नेता पर लगाने की योजना बना रहे थे। मनीष चौहान भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के बेटे और जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने कांधला थाने में तहरीर देते हुए बताया कि यह ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है, जिसमें उन्हें फंसाने की बात की जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। इस मामले में पीड़ित भाजपा नेता ने पहले थाने में शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि कुछ लोग रोहित प्रधान नाम की आईडी से वायरल एक ऑडियो के माध्यम से उसे मारकर उसके पास एक वीडियो भेजकर उसे फंसाना चाहते हैं। ऑडियो के लिंक में नदीम पुत्र शब्बीर, निवासी ग्राम बरला, थाना कैराना, जनपद शामली का नाम बताया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति का नाम स्पष्ट नहीं है, जो बातचीत कर रहा है। ऑडियो में यह भी कहा जा रहा है कि हम रोहित प्रधान को मारकर मनीष चौहान के नाम से एक वीडियो बनाकर वायरल कर देंगे और कहेंगे कि भाई आपका काम हो गया है, अब हमें पेश कर दो। बातचीत के दौरान मनीष चौहान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की जा रही हैं तथा राजनीतिक दृष्टिकोण से उनके विरोध में नाहिद हसन के समर्थन में बातें की जा रही हैं। पीड़ित भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, वायरल ऑडियो का संज्ञान लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र को 33 बेल्टें मारी, 12 थप्पड़ जड़े, VIDEO:कानपुर में कांस्टेबल के बेटे समेत 6 लड़कों ने 1 घंटे तक पीटा, बोले- चेहरे पर मांस नहीं बचेगा
    Next Article
    झांसी में विवाद के दौरान महिला को मारी गोली:बेटे को भी लगे छर्रे, पड़ोसियों के विवाद में बीच बचाव करने पहुंचे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment