Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में त्योहारों पर शांति समिति की बैठक:डीएम-एसपी ने धर्मगुरुओं से की चर्चा, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं के साथ चर्चा की और शांति व भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। यह महत्वपूर्ण गोष्ठी 24 फरवरी 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर ने संयुक्त रूप से की। इसमें जनपद के सभी थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी (सीओ), अन्य प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। बैठक में सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ऐसी किसी भी गतिविधि की तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना देने को कहा। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस और कार्यक्रमों को निर्धारित मार्ग और समयानुसार आयोजित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार गश्त सुनिश्चित करने की बात कही गई। डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करने के निर्देश भी जारी किए गए। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि रामपुर की हिंदू-मुस्लिम एकता की परंपरा को कायम रखा जाएगा। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में रामकथा शुरू, 51 महिलाओं की कलश यात्रा:पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, डीएम की प्रशंसा की
    Next Article
    बलिया में प्रसूता की मौत, अवैध नर्सिंग होम सील:सिजेरियन ऑपरेशरन के बाद तोड़ा दम, CMO बोले- दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment