Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद के अचरा में आग, 10 बकरियां जिंदा जलीं:नवाबगंज ब्लॉक में झोपड़ी जलकर राख, लाखों का नुकसान

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के अचरा तकीपुर गांव में शुक्रवार शाम एक झोपड़ी में आग लगने से 10 बकरियां जिंदा जल गईं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह झोपड़ी गांव अचरा निवासी सरनेश उर्फ बदले कठेरिया पुत्र मैकू लाल कठेरिया की थी, जो गांव के बाहर स्थित थी। शाम करीब 7:30 बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देखकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग ने जल्द ही विकराल रूप ले लिया और पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तत्काल अचरा चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश उपाध्याय को सूचना दी। सूचना मिलते ही सूर्य प्रकाश उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी मेरापुर थाना अध्यक्ष राजीव पांडे को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और थाना प्रभारी मेरापुर राजीव कुमार पांडे भी मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाया नहीं जा सका। आग ने झोपड़ी के अंदर रखा सारा सामान और बकरियों को जलाकर राख कर दिया। आग ने लगभग 30 मिनट तक अपना तांडव दिखाया, जिसके अंदर सब कुछ जलकर राख हो गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीष चंद मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। अचरा चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां पांच बकरियां और उनके पांच बच्चे झोपड़ी के अंदर थे। वे आग की चपेट में आने से जल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में दो ट्रैक्टर-ट्रालियों ने कार को मारी टक्कर:पेस्टीसाइड कंपनी के फील्ड ऑफिसर गंभीर घायल, कार के परखच्चे उड़े
    Next Article
    SP ऑफिस के बाहर महिला ने किया हंगामा:दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न करने का आरोप; एडिशनल एसपी को दी गई जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment