Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SP ऑफिस के बाहर महिला ने किया हंगामा:दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न करने का आरोप; एडिशनल एसपी को दी गई जांच

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में शुक्रवार शाम एक महिला ने पुलिस कार्यालय में जमकर हंगामा किया। महिला ने एक अधिकारी पर दो साल तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची तो उसकी बात नहीं सुनी गई। उसने पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज और अभद्रता करने का भी आरोप लगाया। महिला के हंगामे की सूचना मिलते ही कलक्ट्रेट परिसर स्थित पुलिस कार्यालय में भारी पुलिस बल पहुंच गया। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह महिला को शांत कराया। इस दौरान महिला ने सुनवाई न होने पर आत्मदाह करने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) बिनोद कुमार ने बताया कि महिला अपनी जान को खतरा बताते हुए हंगामा कर रही थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल उसे महिला पुलिस की सुरक्षा प्रदान की गई है। एसपी बिनोद कुमार के अनुसार, महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इस जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद के अचरा में आग, 10 बकरियां जिंदा जलीं:नवाबगंज ब्लॉक में झोपड़ी जलकर राख, लाखों का नुकसान
    Next Article
    खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुनी एकादशी पर श्रद्धालुओं की भीड़:कौशांबी में भक्तों ने संकीर्तन के साथ खेली फूलों की होली, जयकारों से गूंजा परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment