Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में 10 एमबीए ट्रांसफार्मर खराब:नवाबगंज के 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

    4 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को 10 एमबीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई। ट्रांसफार्मर से धुआं निकलने के बाद उपकेंद्र से जुड़े नवाबगंज नगर और 100 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफार्मर में खराबी आने की सूचना एसएसओ दीप चंद्र भदौरिया ने तत्काल एसडीओ धर्मेंद्र राजपूत को दी। एसडीओ ने संबंधित टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर मरम्मत टीम मंगलवार शाम को विद्युत उपकेंद्र पहुंची और ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम शुरू किया। हालांकि, रात होने के कारण काम रोक दिया गया। टीम बुधवार सुबह फिर से मरम्मत कार्य शुरू करेगी। जेई दीपक राम ने बताया कि ट्रांसफार्मर की खराबी को ठीक करने का काम जारी है और इसे बुधवार सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास कर रहा है। बिजली कटौती के कारण स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े चार पीटीडब्ल्यू फीडर और अटसेनी ग्रामीण फीडर बंद रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 40% से अधिक पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म:दो दिनों से कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं, लोग भटक रहे
    Next Article
    IPL- राजस्थान के खिलाफ पंजाब का चौथा विकेट गिरा:प्रभसिमरन सिंह के बाद श्रेयस अय्यर आउट, बर्गर ने कैच कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment