Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में 25 हजार के इनामी से पुलिस की मुठभेड़:औजारों की बरामदगी के लिए जंगल में लेकर गई थी, हाथ छुड़ाकर करने लगा फायरिंग

    10 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज कोतवाली पुलिस ने गोवध अधिनियम मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त चंदा उर्फ चाँद मियां को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज भेजा गया। गंभीर हालत के कारण उसे लोहिया जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी के लिए थाना क्षेत्र के मीरपुर से कलाखेल जाने वाले खड़ंजा मार्ग के समीप जंगल में ले जाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से छूटकर भाग निकला और झाड़ियों में छिपाकर रखे अवैध 315 बोर के तमंचे से पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया। घटनास्थल पर जनपदीय फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर एक अवैध 315 बोर तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 1 बांका और 1 छुरी (घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल) बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले कायमगंज क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना हुई थी, जिस पर कायमगंज पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया था। इसी मामले में 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को कायमगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने मीरपुर के जंगल में घटना से संबंधित औजार छिपाने की बात कबूली, जिसके बाद पुलिस उसे बरामदगी के लिए मौके पर ले गई थी। तभी वहां उसके द्वारा छुपाए गए औजारों में से उसके द्वारा अवैध असलाह भी छुपाया हुआ था। जिसको उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर तान दिया। पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई तो वह नहीं माना तथा भागते हुए पुलिस पर फायर करने लगा।पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षा में फायर किया गया जिससे अभियुक्त घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उससे पूछताछ की जा रही हैअभियुक्त का आपराधिक इतिहास है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में उमस भरी गर्मी, पारा 39 डिग्री:कभी बादल तो कभी तेज धूप, न्यूनतम 27 डिग्री, AQI 101
    Next Article
    सहारनपुर में रोडवेज बस ने बाइक सवार को कुचला:युवक की मौत के बाद सड़क जाम, NHAI पर लापरवाही के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment